Current Affairs

कर्नाटक में हेजमाडी कोडी मत्स्य बंदरगाह परियोजना

कर्नाटक में हेजमाडी कोडी मत्स्य बंदरगाह परियोजना

मत्स्य पालन विभाग (पूर्व में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग) ने सागरमाला परियोजना के अंतर्गत 34.65 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता सहित 138.60 रुपए करोड़ की कुल लागत वाली ‘कर्नाटक के उडुपी जिले के हेजामाडी कोडी में  मछली पकड़ने वाली नौकाओं द्वारा पकड़ी गई मछलियों को उतारने के लिए तटीय केंद्र के विकास की  परियोजना के लिए कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को 13.08.2018 को भारत सरकार की  स्वीकृति प्रदान की। कर्नाटक सरकार का मत्स्य पालन विभाग, परियोजना को क्रियान्वित करने वाली एजेंसी है।  विभाग  ने बताया कि परियोजना  87% पूरी हो चुकी है और इसे मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

आगंतुक पटल : 117