Current Affairs

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए

  1. भारत निर्वाचन आयोग ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधान सभा के आम चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।
  2. आगामी चुनावों में धनबल, मुफ्तखोरी के साथ-साथ ड्रग्स, नशीले पदार्थों और शराब के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए, आयोग ने राज्य पुलिस विभाग, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग, आयकर विभाग, एफआईयू-आईएनडी, आरबीआई, एसएलबीसी, डीआरआई, सीजीएसटी, एसजीएसटी, सीमा शुल्क, ईडी, एनसीबी, आरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, बीसीएएस, एएआई, डाक विभाग, राज्य वन विभाग और राज्य सहकारिता विभाग सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं।

Visitor Counter : 861