आंध्र प्रदेश के बंदरगाहों में लदान अधिनियम, 2025 कार्यान्वयन
आंध्र प्रदेश के बंदरगाहों में लदान अधिनियम, 2025 कार्यान्वयन
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि लदान अधिनियम 2025, 10.09.2025 से लागू हुआ है जिसका सभी बंदरगाहों पर अमल किया जा रहा है। अधिनियम के प्रावधानों की भाषा सरल और सुगम बनाई गई है, जिससे यह स्पष्ट और समझने में आसान हो गए हैं। विशाखापत्तनम और काकीनाडा सहित सभी बंदरगाहों पर इससे बेहतर प्रचालन और सुचारू प्रवर्तन सक्षम हुआ है।